
नई दिल्ली 16 जनवरी, न्यूज मंच । सिख दंगो के आरोपी जगदीश टाइटलर शीला दीक्षित को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पर नियुक्त किए जाने के अवसर पर आयोजित औपचारिक कार्यक्रम में सिख दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर पहली लाइन में बैठे दिखाई दिए। टाइटलर के औपचारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। हालांकि, टाइटलर ने अपनी मौजूदगी पर सवाल उठानेवालों को गलत ठहराया है। ज्ञात हो कि पिछले कुछ समय से टाइटलर बड़े मंचों से गायब ही रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में भी उनकी स्थिति ज्यादा मजबूत नहीं है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा राहुल परिजनों से अलग नहीं
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने कार्यक्रम में टाइटलर कि मौजूदगी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे साफ हो गया कि राहुल गांधी की मंशा क्या है। उन्होंने कहा राहुल जी भी वही कर रहे हैं, जो उनके परिवार ने किया था। उन्होंने दिखा दिया है कि सिखों की भावना के लिए उनके मन में कोई आदर नहीं है। अपनी सफाई में टाइटलर ने कहा कि कोर्ट ने जो कहा है, उस पर कोई और क्या कह सकता है। मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है। कोई केस नहीं है, फिर मुझे क्यों आरोपी कहा जा रहा है।
टाइटलर भी सिख दंगों के आरोपी
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों द्वारा हत्या किए जाने के बाद दिल्ली में सिखों का कत्ले-आम किया गया था। इन दंगों में कई बड़े कांग्रेसी नेताओं के नाम आए थे, जिनमें सज्जन कुमार का नाम भी शामिल है। इनमें सज्जन कुमार को सजा सुनाई जा चुकी है। इस मामले में टाइटलर भी आरोपी हैं। उनके विरुद्ध अब तक फैसला नहीं आया है। टाइटलर लंबे समय से कांग्रेस में ही हैं, लेकिन उनकी पार्टी में कोई सक्रिय भूमिका नहीं है।
Leave Comments