
गौरा, कटेया, गोपालगंज। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में दो साल पहले 14 फरवरी 2019 को आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए। पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर पूरा देश शहीद जवानों को याद कर रहा है। इसी सिलसिले में गोपालगंज जिले के कटेया थाना के गौरा बाजार में शहीदों को याद करते हुए कैंडल मार्च निकाला गया। इस कैंडल मार्च की अगुवाई अटल पांडे, आर्यन आलम, गौरव मिश्रा, तौकीर और नितिन तिवारी (पैक्स अध्यक्ष गौरा पंचायत) ने की। मार्च के दौरान युवाओं ने कहा कि भारत राष्ट्र की सेवा और उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। हम उनके परिवारों के साथ खड़े रहेंगे जिन्हें इस हमले का खामियाजा भुगतना पड़ा।

कैंडल मार्च का समय शाम सात बजे रखा गया था। इस अवसर पर गौरा बाजार में कई युवाओं के साथ बड़े बुजुर्ग भी शामिल हुए। कैंडल मार्च की शुरुआत गौरा ग्रामीण बैंक के समीप से हुई और सभी लोगों ने पूरे बाजार में कैंडल लेकर मार्च निकाला। मार्च के दौरान देश भक्ति के नारे भी लगाए गए। सभी युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और इंकलाब जिंदाबाद के बुलंद नारों से शहीदों को याद किया।

पूरे बाजार में मार्च के बाद बाजार के तिराहे पर खड़े होकर दो मिनट का मौन रखा गया और अंत में कैंडल से भारत का नक्शा बनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस कैंडल मार्च में रौनक तिवारी, हरकेश गुप्ता, अमित पंडित, आयुष मिश्रा, अंकित मिश्रा, विद्या गोड़, सचिन, निलेश कुमार, राहुल बैठा, श्रीप्रकाश पांडे, असलम खान, रिटू सिंह, भीम पांडे, इरफ़ान अंसारी, आदित्य तिवारी, अमित मिश्रा, हरिओम पांडे, प्रेम सागर मिश्रा, रोहित साहनी, रवि सरकार के साथ अन्य युवा और बुजुर्गों ने भाग लिया।


Leave Comments