
अबुधाबी। संयुक्त अरब अमीरात और आयरलैंड के बीच मंगलवार को खेला जाने वाला दूसरा वनडे कोरोना के चलते रद्द कर दिया गया। एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि की है। मेजबान टीम एक खिलाड़ी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इसे 16 जनवरी तक के लिए टाल दिया गया है। इन दोनों टीमों के बीच बीते शुक्रवार को पहला वनडे अब धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला गया था जिसे मेजबान टीम ने छह विकेट से जीता था।
इससे पहले भी यूएई क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उपकप्तान चिराग सूरी (Chirag Suri) और आर्यन लाकड़ा (Aryan Lakra) को पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें आइसोलेट कर दिया गया था। ईसीबी ने अपने बयान में कहा था, अमीरात क्रिकेट बोर्ड इस बात की पुष्टि करता है कि चिराग सूरी जो टीम के उप-कप्तान हैं और आर्यन लाकड़ा कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों खिलाड़ी इस समय आइसोलेशन में हैं और उन पर निगरानी रखी जा रही है। दोनों का हेल्थ अच्छा है। प्रोटोकॉल के मुताबिक पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज कर दिया गया है। कोई और खिलाड़ी पॉजिटिव नहीं मिला है।
Leave Comments