• Last Update 07:31 am

उत्तर प्रदेश: सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल सहित 5 की मौत
National

उत्तर प्रदेश: सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल सहित 5 की मौत


प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक वाहन के पेड़ से टकरा जाने के कारण वाहन में सवार पुलिस कांस्टेबल सहित पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा कंधारी पुलिस सर्कल के अंतर्गत आने वाले प्रतापगढ़-पट्टी रोड पर रविवार देर रात हुआ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) सुरेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को कहा कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

मृतकों की पहचान कांस्टेबल संदीप कुमार यादव ( 29), संदीप यादव(26), अखिलेश यादव (35), राहुल यादव (28) और वाहन चालक पप्पू यादव के रूप में की गई है। हादसा तब हुआ जब वे देवान मऊ गांव के पास एक शादी समारोह से लौट रहे थे। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments