• Last Update 06:53 am

Death: वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलाल राही का निधन, सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था
Politics

Death: वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलाल राही का निधन, सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलाल राही का गुरुवार रात उत्तर प्रदेश के सीतापुर में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। गुरुवार शाम जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। दोपहर में सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान वह कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए।

दिग्गज नेता की मौत की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलाल राही के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रामलाल राही एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता थे। उन्होंने सांसद एवं विधायक के रूप में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं। योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

बता दें कि राही नरसिम्हा राव सरकार के दौरान गृह राज्य मंत्री बने और सीतापुर जिले के मिश्रिख से चार बार सांसद और हरगांव से दो बार विधायक रहे। वह कांग्रेस छोड़ 2017 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए लेकिन 2019 में फिर कांग्रेस में लौट आए। उनके बेटे सुरेश राही सीतापुर के हरगांव से भाजपा विधायक हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments