• Last Update 06:52 am

Death: 28 साल की एक्ट्रेस चित्रा का होटल के कमरे में लटका मिला शव, कुछ ही दिनों पहले की थी सगाई
Entertainment

Death: 28 साल की एक्ट्रेस चित्रा का होटल के कमरे में लटका मिला शव, कुछ ही दिनों पहले की थी सगाई


  • साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने किया सुसाइड
  • देर रात तक की थी शूटिंग, सुबह मिली लाश

चेन्नई। साउथ इंडिया की मशहूर एक्ट्रेस और वीजे चित्रा बुधवार सुबह एक होटल रूम में मृत पाई गईं। शुरुआती जांच में ये सुसाइड का मामला बताया जा रहा है। चित्रा का शव चेन्नई के नसरपेट में एक होटल के कमरे में लटका पाया गया है। चित्रा ने हाल ही में चेन्नई के एक मशहूर बिजनेसमैन हेमंत रवि से सगाई की थी। चित्रा को पांडियन स्टोर्स के सीरियल में उनके किरदार के लिए जाना जाता है, जो फिलहाल विजय टीवी पर प्रसारित होता है। चित्रा इस धारावाहिक में मुलई की भूमिका में थी। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चित्रा डिप्रेशन में थी जिसके चलते उन्होंने ये चौंकाने वाला कदम उठाया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वीजे चित्रा ने देर रात शूटिंग की थी। ईवीपी फिल्म सिटी में शूटिंग करने के बाद चित्रा रात करीब 2:30 बजे होटल लौटी थी। शूटिंग के बाद उन्होंने अपने होटल रूम में भी चेक इन किया था। वो होटल में अपने मंगेतर के साथ रह रही थीं। हेमंत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि होटल आने के बाद चित्रा ने कहा कि वो नहाने जा रही हैं लेकिन वो काफी देर तक बाहर नहीं आईं और ना ही दरवाजा खटखटाने पर उन्होंने प्रतिक्रिया दीय़ इसके बाद हेमंत ने होटल के स्टाफ को इसके बारे में जानकारी दी और जब डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया तो सीलिंग से उनका शव लटका मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को इस बारे में बताया गया।

चित्रा के जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।  फैंस ट्वीट कर कह रहे हैं कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि चित्रा ने सुसाइड कर लिया और अब इस दुनिया में नहीं हैं। साल 2020 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से लगातार दिल तोड़ने वाली खबरें सामने आ रही हैं। कई बेहतरीन सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक, कई सितारों का निधन हुआ है। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments