• Last Update 06:14 am

अमेरिका में कोरोना से मौतों की संख्या बढ़कर पहुंची 2 लाख 6 हजार
International

अमेरिका में कोरोना से मौतों की संख्या बढ़कर पहुंची 2 लाख 6 हजार

न्यूयॉर्क। अमेरिका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर बुधवार को 2 लाख 6 हजार से ज्यादा हो गई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 मामलों की संख्या 1.26 करोड़ और मृत्यु संख्या 2 लाख 60 हजार 322 हो गई है।

अमेरिका में सबसे ज्यादा न्यूयॉर्क राज्य में अब तक 34 हजार 362 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद टेक्सस में दूसरी सबसे ज्यादा 21 हजार 245 मौतें हुई। कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा और न्यू जर्सी राज्यों में 16 हजार से ज्यादा मौतों की पुष्टि हो चुकी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 9 हजार से ज्यादा मौतों वाले राज्यों में इलिनोइस, मैसाचुसेट्स,पेंसिल्वेनिया, जॉर्जिया और मिशिगन शामिल हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा मामले और मौतें अमेरिका में दर्ज हुई हैं। कोरोना के कारण वैश्विक मौतों की कुल संख्या की 18 फीसदी केवल अमेरिका में हुई हैं। मंगलवार को यहां 2 हजार 146 मौतें हुई जो सीएसएसई चार्ट के मुताबिक मई के बाद सबसे बड़ी संख्या है। वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन के मॉडल से लगाए गए पूवार्नुमान के मुताबिक 1 मार्च 2021 तक अमेरिका में कोरोना से 4 लाख 70 हजार 974 मौतों का अनुमान लगाया है

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments