• Last Update 05:38 am

कैलिफोर्निया में खेल प्रतियोगिता के दौरान किसान आंदोलन पर आधारित वीडियो चलाया गया
National

कैलिफोर्निया में खेल प्रतियोगिता के दौरान किसान आंदोलन पर आधारित वीडियो चलाया गया

न्यूयॉर्क। अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक फुटबॉल प्रतियोगिता सुपर बाउल के दौरान भारत में जारी किसान आंदोलन पर आधारित 40 सेकेंड का वीडियो चलाया गया। इस प्रतियोगिता को अमेरिका में करोड़ों लोग देखते हैं। यह वीडियो मानवाधिकार के लिए पहचाने जाने वाले मार्टिन लूथर किंग के बयान के साथ शुरू हुआ। 

इसके अलावा, उसमें फ्रेस्नो शहर के महापौर जेरी डेयर यह कहते दिखे, ‘‘भारत के हमारे भाई-बहनों, हम आपको बताना चाहते हैं कि हम आपके साथ खड़े हैं।’’ हालांकि, यह वीडियो राष्ट्रीय स्तर पर नहीं बल्कि केवल फ्रेस्नो काउंटी में ही प्रसारित किया गया। इस वीडियो को कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। इसमें यह भी बताया गया है कि अमेरिकी गायिका रिहाना ने भी प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments