• Last Update 06:12 am

Notting Hill Sequel: ह्यूग ग्रांट ने कहा, अपनी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का सीक्वेल करना चाहता हूं
Entertainment

Notting Hill Sequel: ह्यूग ग्रांट ने कहा, अपनी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का सीक्वेल करना चाहता हूं


  • ह्यूग ग्रांट अपनी एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का सीक्वल करना चाहते हैं
  • एचबीओ के एक सवाल-जबाव सत्र में ग्रांट ने ये बात कही

लंदन। अभिनेता ह्यूग ग्रांट अपनी एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का सीक्वल करना चाहते हैं। एचबीओ के एक सवाल-जबाव सत्र में ग्रांट ने ये बात कही। ग्रांट ने कहा, मैं अपनी खुद की रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में से एक का सीक्वल करना चाहूंगा, जो यह दिखाए कि उन फिल्मों के खत्म होने के बाद क्या हुआ। उनका सुखद अंत वास्तव में एक भयानक झूठ था।

बता दें कि ह्यूग ग्रांट नॉटिंग हिल और लव एक्चुअली जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। ग्रांट ने नॉटिंग हिल में लंदन के बुकस्टोर के मालिक विल थैकर की भूमिका निभाई, जो अमेरिकी अभिनेत्री अन्ना स्कॉट (जूलिया रॉबर्ट्स अभिनीत) से मिलता है। फिर दोनों एक कपल बन जाते हैं और कई चुनौतियों के बाद उनकी जिंदगी का सुखद अंत होता है, उनके घर बच्चा पैदा होता है।

ग्रांट ने मजाक में कहा, मैं वह फिल्म करना पसंद करूंगा जिसमें मेरा और जूलिया का तलाक हो, उससे महंगे वकील जुड़े हैं और आंसूओं में भीगे हमारे बच्चे हमेशा के लिए मनोवैज्ञानिक तौर पर डर जाएं। ग्रांट 1990 और 2000 के दशक के रोमांटिक-कॉमेडी के पसंदीदा पुरुष मुख्य अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने फोर वेडिंग्स एंड ए फ्यूनरल, नाइन मंथ्स और ब्रिजेट जोन्स की डायरी जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

दिसंबर 2018 में अभिनेता ने कहा था कि मैं नहीं जानता कि लव एक्चुअली अभी भी इतनी लोकप्रिय क्यों है, हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि यह अच्छा है कि हर कोई इसे क्रिसमस पर देखता है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments