
नई दिल्ली। अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर WhatsApp विवादों में है। अब WhatsApp की एक और खामी निकल कर आ रही है जो कुछ साल पहले भी आई थी। एक बार फिर से WhatsApp ग्रुप्स गूगल सर्च में दिखने लगे। यानी किसी भी प्राइवेट WhatsApp ग्रुप को यूजर्स गूगल सर्च करके ज्वाइन कर सकते हैं। हालांकि वॉट्सअप चैट लिंक को अब गूगल से हटा दिया गया है। इससे पहले 2019 में वॉट्सऐप ग्रुप गूगल सर्च में दिखने लगे थे, जिसके बाद कंपनी ने दलील दी और इसे ठीक किया गया।
गूगल ने प्राइवेट वॉट्सऐप ग्रुप चैट्स के लिए इनवाइट लिंक को इंडेक्स किया था, जिसका अर्थ है कि कोई भी आसानी से सर्च कर विभिन्न प्राइवेट चैट ग्रुप में शामिल हो सकता है। इंडिपेंडेंट साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर राजशेखर राजहरिया ने इसके स्क्रीनशॉट शेयर किए जिसमें, जिसमें गूगल पर वॉट्सऐप ग्रुप चैट इनवाइट को इंडेक्स करते दिखाया गया था। इन स्क्रीनशॉट में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक सिंपल गूगल सर्च से कोई भी शख्स किसी भी वॉट्सऐप ग्रुप में लिंक के जरिए एंटर कर सकता है। नोट करने वाली बात ये भी है कि लिंक के जरिए वॉट्सऐप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए किसी की परमिशन की भी जरूरत नहीं होती है।
वॉट्सऐप के एक प्रवक्ता ने बताया, मार्च 2020 से, वॉट्सऐप ने सभी डीप लिंक पेजों पर नो इंडेक्स टैग को शामिल किया है, जो उन्हें इंडेक्सिंग से बाहर कर देगा। हमने गूगल को अपनी प्रतिक्रिया दी है कि इन चैट को इंडेक्स न करें। वॉट्सऐप ने एक न्यूज वेबसाइट को भेजे गए स्टेटमेंट में कहा है कि अब इसे ठीक कर लिया गया है। WhatsApp ने सफाई देते हुए ये भी कहा है कि जब भी कोई ग्रुप ज्वाइन करता है तो उस ग्रप के ऐडमिन को उसका नोटिस मिलता है और वो चाहे तो किसी भी टाइम इन्वाइट लिंक को बदल सकता है ये रिवोक कर सकता है।
Leave Comments