• Last Update 06:08 am

Gmail, Sheets, Drive पर 2 साल तक एक्टिव नहीं रहे तो Google हटा देगा आपका कंटेंट
International

Gmail, Sheets, Drive पर 2 साल तक एक्टिव नहीं रहे तो Google हटा देगा आपका कंटेंट

नई दिल्ली। गूगल अपने यूजर्स के अकाउंट के लिए नई नीतियां ला रहा है, जो अगले साल यानी 1 जून 2021 से प्रभावी होंगी। साथ ही यदि आप दो साल से जीमेल, ड्राइव या फोटो को लेकर एक्टिव हैं, तो कंपनी अपने उन प्रोडक्ट्स में से आपके कंटेंट को हटा सकती है, जिनमें आप एक्टिव नहीं हैं। गूगल ने बुधवार को कहा, नई नीतियां उन यूजर्स के अकाउंट्स के लिए हैं जो या तो एक्टिव नहीं हैं या जिनकी जीमेल, ड्राइव (गूगल डॉक्स, शीट्स, स्लाइड, ड्रॉइंग, फॉर्म और जैमबोर्ड फाइलों सहित) पर स्टोरेज केपेसिटी की सीमा पार कर रहे हैं।

गूगल ने कहा, यदि आपका अकाउंट 2 साल से अपनी स्टोरेज सीमा से अधिक है, तो गूगल आपके कंटेंट को जीमेल, ड्राइव और फोटो पर से हटा सकता है। साथ ही कंपनी ने कहा है कि वह कंटेन्ट हटाने का प्रयास करने से पहले उपयोगकर्ताओं को कई बार इसकी सूचना देगी। ऐसे में अपने खाते को सक्रिय रखने का सबसे सरल तरीका यह है कि जब भी साइन इन करें या इंटरनेट पर काम करें तो समय-समय पर अपने जीमेल, ड्राइव या फोटो पर जाएं। इसके अलावा इनेक्टिव अकाउंट मैनेजर भी आपके विशेष कंटेन्ट को मैनेज करने में मदद कर सकता है। कंपनी ने आगे कहा, यदि आपको अपने निशुल्क 15 जीबी स्टोरेज से अधिक की आवश्यकता है, तो आप गूगल वन के साथ एक बड़े स्टोरेज प्लान में अपग्रेड कर सकते हैं।b

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments