• Last Update 06:52 am

अमेरिका में कोरोना का बढ़ा कहर, 24 घंटे में मिले 2 लाख 25 हजार से ज्यादा मरीज
International

अमेरिका में कोरोना का बढ़ा कहर, 24 घंटे में मिले 2 लाख 25 हजार से ज्यादा मरीज

वाशिंगटन। अमेरिका में कोविड-19 मामलों को लेकर एक भयावह रिकॉर्ड बना है, यहां महज 24 घंटों में 2 लाख 25 हजार 201 मामले दर्ज हुए हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, महामारी शुरू होने के बाद से ये अब तक के सबसे बड़े एक-दिवसीय मामले हैं। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने शनिवार को अपने नए आंकड़ों में बताया कि शुक्रवार को देश में कुल मामलों की संख्या 14 करोड़ 3 लाख 43 हजार 430 हो गई है। 

वहीं इन्हीं 24 घंटों के दौरान देश में 2,506 नई मौतें भी हुईं, इसके बाद देश में कोरोना के कारण कुल मौतों की संख्या 2 लाख 78 हजार 605 हो गई है। दुनिया में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या और मौतों के मामले में अमेरिका शीर्ष पर है। बुधवार को यहां 1 लाख 96 हजार 227 मामले दर्ज होने के साथ एक-दिवसीय मामले की सबसे बड़ी संख्या का विश्व रिकॉर्ड बना था। इसके अलावा रोगियों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या भी 100,000 से अधिक हो गई।

You can share this post!


Leave Comments