• Last Update 08:27 am

केनरा बैंक ने एफडी पर ब्याज 0.2 प्रतिशत बढ़ाया
Business

केनरा बैंक ने एफडी पर ब्याज 0.2 प्रतिशत बढ़ाया

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने कम से कम दो साल की परिपक्वता अवधि की सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दर में 0.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। केनरा बैंक ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा, ‘‘इस बढ़ोतरी के बाद कम से कम दो साल और तीन साल से कम की परिपक्वता अवधि की सावधि जमा पर अब 5.4 प्रतिशत का ब्याज दिया जाएगा। पहले यह ब्याज दर 5.2 प्रतिशत था।’’ इसके अलावा तीन से 10 साल की परिपक्वता अवधि की सावधि जमा पर ब्याज दर को 5.3 से बढ़ाकर 5.5 प्रतिशत किया गया है। 

बयान में कहा गया है कि संशोधित दरों पर वरिष्ठ नागरिकों को आधा प्रतिशत ब्याज अधिक दिया जाएगा। नयी दरें 27 नवंबर से प्रभावी हो गई हैं। बयान में कहा गया है कि ब्याज दरों में संशोधन के बाद दो से 10 साल की परिपक्वता अवधि की सावधि जमा पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में केनरा बैंक सबसे अधिक ब्याज दे रहा है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments