
बुलंद शहर. न्यूज मंच। 1 लाख 32 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के बारे में कहा जाता है कि उसमें इतना करंट प्रवाहित होता है कि वह दूर से ही किसी को भी अपनी ओर खींच लेती है। इसकी चपेट में आने के बाद किसी का जिंदा बच पाना नामुकिन ही है। लेकिन उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन चौकी इलाके में रहने वाला एक सनकी युवक हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ने के बाद भी जिंदा बच गया। इस युवक का बचाने के लिए खुर्जा चौकी पुलिस ने बिजली कर्मचारियों के साथ मिलकर करीब घंटे भर रेसक्यू ऑपरेशन किया, हालांकि खुद चौकी इंचार्ज का मानना है कि इतनी बढ़ी हाईटेंशन लाइन पर चढ़ने के बाद यह सनकी युवक जिंदा बच गया, यह भगवान की ही कृपा है।
जानिए कैसे शुरू हुआ यह हाई वोल्टेज घटनाक्रमा
उत्तरप्रदेश के बुलंद शहर के खुर्जा जंक्शन चौकी इलाके में बुधवार सुबह उस समय गहमा-गहमी मच गई, जब एक 32 वर्षीय सनकी युवक 132 केव्ही बिजली सप्लाई वाले हाईटेंशन टॉवर पर जा चढ़ा। युवक के हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ने की खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईटेंशन लाइन की बिजली सप्लाई बंद कराने के लिए पावर शटडाउन लिया और युवक को नीचे उतारने के लिए रेसक्यू ऑपरेशन शुरु किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बुधवार सुबह से ही सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
खुर्जा जंक्शन चौकी इंचार्ज बच्चू सिंह ने बताया कि भूतगढ़ी इलाके का रहने वाला हरिकेश (32) पुत्र दामोदर शराब पीने का आदी है। बुधवार सुबह हरकेश नशे की हालत में अपनी किसी पारिवारक समस्या के कारण हाईटेंशन टॉवर पर जा चढ़ा था। सूचना मिलने पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बिजली कर्मचारियों के सहयोग से किसी तरह हाइटेंशन लाइन की पॉवर सप्लाई बंद कराई। इसके बाद करीब घंटे भर तक चले रेसक्यू ऑपरेशन के बाद हरकेश को हाईटेंशन लाइन से नीचे उतारा जा सका।
चौकी इंचार्ज बच्चू सिंह ने बताया कि युवक को हाईटेंशन लाइन पर चढ़ा देख मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही युवक को हाईटेंशन लाइन से नीचे उतारना उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती थी, बच्चू सिंह कहते हैं कि इस कठिन काम में बिजली कर्मचारियों ने बहुत सहयोग किया। बच्चू सिंह ने बताया कि जब युवक को हाईटेंशन लाइन से नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा था, तो वह लाइन पर आगे की तरफ चलने लगा। युवक की सनक देखते हुए एक बार तो लगा कि उसे सकुशल नीचे उतार पाना नामुकिन है, लेकिन ईश्वर की कृपा हुई और वह आगे बढ़ने से रुका। बच्चू सिंह ने बताया कि यह भगवान की ही कृपा थी कि इतनी बड़ी हाईटेंशन लाइन पर चढ़ने के बाद भी युवक जिंदा बच गया।
दिमाग में आया, इसलिए चढ़ गया
ईवोल्टेज ड्रामे के सूत्रधार हरकेश का कहना है कि उसके दिमाग में आया, कि चढ़ जाओं, तो चढ़ गया। जब उससे पूछा गया कि उसके परिवार में कौन-कौन है, तो उसने बताया कि उसके दो बेटे हैं, जिनमें से छोटा बेटा उसके साथ रहता है। हरकेश ने भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने की बात कही है। हालांकि उससे बातचीत के दौरान ही जाहिर हुआ कि वह किसी कारण से मानसिक तनाव में है। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है।
Leave Comments