
भारत के ओपनिंग बल्लेबाज और वर्ल्ड कप में अपनी पहचान बनाने वाले गौतम गंभीर ने मंगलवार को क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की। 37 साल की उम्र में क्रिकेट से रिटायरमेंट के निर्णय को अपने फैंस के साथ शेयर करने के लिए गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया को चुना।
गंभीर ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, "सबसे कठिन निर्णय लेने के वक़्त अक्सर दिल भर आता है। और इसी के साथ , मैंने एक ऐसी घोषणा करने का फैसला किया है जिससे मैं अपने पूरे जीवन भर डरता रहा।"
The most difficult decisions are often taken with the heaviest of hearts.
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) December 4, 2018
And with one heavy heart, I’ve decided to make an announcement that I’ve dreaded all my life.
➡️https://t.co/J8QrSHHRCT@BCCI#Unbeaten
गंभीर ने ट्विटर पर शेयर किये एक 11 मिनट के भावुक वीडियो से अपने फैंस को यह मैसेज दिया कि आंध्र के खिलाफ अगला रणजी ट्रॉफी मैच उनके क्रिकेट करियर का अंतिम मैच होगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनका करियर उसी फिरोज शाह कोटला मैदान में ख़तम हो रहा है जहाँ यह शुरू हुआ था।
गौतम गंभीर लेफ्ट हैंडेड बैट्समैन हैं, और उनके करियर के कुछ महत्वपूर्ण मैचों में से दो मैच थे, 2007 का World T20 और 2011 के ICC World Cup Final । इन दोनों ही मैचों में गंभीर अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए हमेशा याद रखे जाएंगे।
गंभीर ने 2012 और 2014 के IPL में बतौर कप्तान कोलकाता नाइट राइडर्स टीम को भी खिताब दिलाया।
उन्होंने अपने 15 साल के करियर में 58 टेस्ट मैच, 147 ODI और 37 T20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इन 58 टेस्ट मैचों में उन्होंने 41.95 के एवरेज के साथ 4154 रन बनाये। उन्होंने 147 ODI मैचों में 5238 रन बनाये, जबकि 37 टी -20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 932 रन बनाए।
ट्विटर पर शेयर की हुई वीडियो में उन्होंने कहा, "जीवन के किसी मोड़ पर, मैं सेवानिवृत्त क्रिकेटर के टैग को छोड़ना चाहता हूं, और क्रिकेट में और उससे परे किसी और चीज के लिए खुद को रीसायकल करना चाहता हूं। चलो देखते हैं।"
वीडियो में गंभीर ने उनके कोच, टीम के साथी और परिवार के सदस्यों का ख्याल रखने के लिए धन्यवाद दिया।
Leave Comments