• Last Update 06:13 am

घर से स्कूल पढ़ने के लिए निकली 3 बहने, अपनी एक सहेली के साथ चारों लापता हुईं
State

घर से स्कूल पढ़ने के लिए निकली 3 बहने, अपनी एक सहेली के साथ चारों लापता हुईं

इटावा । इटावा जिले के सिविल लाइंस इलाके से 3 बहनों समेत 4 लड़कियां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गईं हैं। चारों लड़कियां सोमवार की सुबह पास के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए अपने घर से निकली थीं। सोमवार रात लड़कियों के घर न लौटने पर उनके माता-पिता ने पुलिस को सूचना दी। लड़कियों में से एक लड़की 18 साल की है और बाकी 3 नाबालिग हैं।

इटावा के एएसपी ओमवीर सिंह ने कहा, आईपीसी की धारा 363 और 366 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हमने स्कूल के अधिकारियों से पूछताछ की है उन्होंने दावा किया है कि लड़कियां सोमवार को स्कूल नहीं पहुंचीं। पुलिस ने उनके माता-पिता से भी पूछताछ की है। उन्होंने किसी से दुश्मनी होने की बात से इनकार किया है। लड़कियों का पता लगाने के लिए 4 जांच दल बनाए गए हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments