• Last Update 04:32 am

MP NEWS: बर्ड फ्लू को लेकर कांग्रेस प्रदेश सचिव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दिया यह सुझाव
National
State

MP NEWS: बर्ड फ्लू को लेकर कांग्रेस प्रदेश सचिव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दिया यह सुझाव

इंदौर: प्रदेश और आस पास के जिलों  में फैले बर्ड फ्लू के खतरे  को देखते हुए कांग्रेस के प्रदेश सचिव का एक बेहद हैरान करने वाला सुझाव सामने आया है।उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि प्रदेश सरकार को लोगों के घरों के छत पर आने वाले कबूतरों और अन्य पक्षियों को भी दाना डालने पर प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

बताते चले कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बर्ड फ्लू पर एक सुझाव भेजा है। उन्होंने लिखा है बर्ड फ्लू से आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगी, सरकार को इसकी चिंता नही है। केवल पोल्ट्री फार्म पर पक्षि नष्ट करने या विक्रय पर प्रतिबंध लगाकर बर्ड फ्लू से नहीं बचा जा सकता है। वर्तमान में यह बर्ड फ्लू कबूतरों और अन्य पक्षियों से भी फैलने लगा है। जिसकी वजह से खतरे के आगाज होने की संभावना प्रबल हो गई है। कबूतरों को आज प्रत्येक शहर में घर- घर मे दानें खिलाए जाते हैं। जिसकी वजह से खतरा उत्पन्न हो सकता है।इसलिए सरकार को छत पर दाने डालने पर प्रतिबन्ध लगाया जाना चाहिए। पक्षियों के दाने खुले स्थान में डालने की व्यवस्था की जानी चाहिए।

 इसके अलावा उन्होंने मांग की है कि तत्काल विशेषज्ञों की सलाह पर आम जनता के लिए एडवाइजरी एवं मृत पक्षियों को दफनाने का प्रोटोकॉल घोषित किया जाना चाहिए।ताकि आम जनता बर्ड फ्लू के खतरे को समझ कर उससे बचाव कर सकें।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments