
नई दिल्ली। दिल्ली पशुपालन विभाग ने सोमवार को पुष्टि की कि भोपाल के प्रयोगशाला में भेजे गए सभी नमूने जांच में बर्ड फ्लू या एवियन इन्फ्लूएंजा के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। एनमिल हसबैंडरी विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मरी हुई बत्तखों और कौवौं के भोपाल भेजे गए आठों सैंपलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।
दिल्ली के 15 पार्कों में 27 बत्तख और 91 कौवे मरे हुए मिले हैं। दिल्ली की गाजीपुर मंडी को भी दस दिन के लिए बंद कर दिया गया है। यह मंडी देश के सबसे बड़ी मुर्गा मंडियों में शामिल है। संजय लेक को भी विजिटरों के लिए बंद किया गया है। अब इसी के साथ बर्ड फ्लू देश के नौ राज्यों में फैल चुका है। दिल्ली के अलावा, केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश में इस बीमारी की पुष्टि हुई है।
भारत में, यह बीमारी मुख्य रूप से प्रवासी पक्षियों द्वारा सर्दियों के महीनों के दौरान, सितंबर-अक्टूबर से फरवरी-मार्च तक फैलती है।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और प्रशासकों के साथ संवाद में पशुपालन और डेयरी विभाग के सचिव ने पशुपालन विभागों से अनुरोध किया गया है कि वे बीमारी की स्थिति पर करीबी नजर रखने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ प्रभावी संचार और समन्वय सुनिश्चित करें।
पशुपालन और डेयरी विभाग ने कहा कि जल निकायों के आसपास निगरानी बढ़ाने के अलावा, पक्षी बाजार, चिड़ियाघर, पोल्ट्री फार्म आदि, शवों का उचित निपटान और पोल्ट्री फार्मों में जैव सुरक्षा को मजबूत करना है।
Leave Comments