
भोपाल: कोरोना वायरस के बाद अब बर्ड फ्लू की वजह से पोल्ट्री कारोबार औंधे मुंह गिर गया है। बर्ड फ्लू की डर से चिकन के मांग में कमी आई है।बताते चले भोपाल और आस पास के क्षेत्र में रोजाना 10 टन चिकन की खपत थी, जो कि बर्ड फ्लू की वजह से 5 टन ही रह गई है।कारोबारी इसमें और भी गिरावट की बात कर रहे हैं। दरअसल, प्रदेश के कई जिलों में मुर्गा- मुर्गी के बिक्री पर रोक लगाने की वजह से उसका असर भोपाल में भी दिख रहा है।
रोज भाव में आ रही है कमी
उधर, बर्ड फ्लू की मार झेल रहे पोल्ट्री कारोबारी चिकन की खपत के लिए रोज चिकन के भाव में कमी कर रहे है। पिछले दो दिन बात करें तो चिकन के भाव में 30 से 50 रुपए कमी आई है।अब चिकन 100 रुपए किलो के हिसाब से बेचे जा रहे है। इसके बावजूद भी ग्राहक नहीं आ रहे हैं। ऐसे में चिकन कारोबारियों का कहना की ऐसा ही हाल रहा तो हम बर्बाद हो जाएंगे।पहले कोरोना संक्रमण की वजह से कारोबार प्रभावित रहा अब बर्ड फ्लू से कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।बताते चलें भोपाल में 400 मुर्गी पालन केंद्र है।
Leave Comments