• Last Update 05:17 am

BHOPAL NEWS: धाकड़ फ़िल्म की शूटिंग के लिए भोपाल पहुंची कंगना, ब्लू जीन्स और काले चश्मे में देख फिदा हो गए फैन
National
State

BHOPAL NEWS: धाकड़ फ़िल्म की शूटिंग के लिए भोपाल पहुंची कंगना, ब्लू जीन्स और काले चश्मे में देख फिदा हो गए फैन

भोपाल: बाॅलीवुड की धाकड़ अभिनेत्री कंगना रनौत शुक्रवार शाम भोपाल पहुंची। वह अपनी फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग के लिए यहां आई है।धाकड़ की शूटिंग भोपाल के अलावा बैतूल में भी होगी। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे कंगना भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर उतरीं। उन्होंने ब्लू कलर की जींस के साथ ही हमेशा की तरह काला चश्मा भी पहन रखी थी।

 उनके आने से पहले ही एयरपोर्ट पर फैन्स की भीड़ जमा हो चुकी थी। बता दें रजनीश घई के निर्देशन में बन रही फिल्म धाकड़ की शूटिंग भोपाल, पचमढ़ी और सारणी में होगी। यह एक एक्शन थ्रिलर ड्रामा है। फिल्म में अर्जुन रामपाल भी प्रमुख भूमिका में हैं। शनिवार सुबह इकबाल मैदान पर फिल्‍म का मुहूर्त हुआ जिसमें प्रदेश की पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर भी मौजूद हुुुई और कंगना रनौत की जमकर तारीफ कीं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments