
BHOPAL:मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां 411 सहकारी उचित मूल्य की राशन दुकान में से 90 फीसदी कोटे पर चावल, केरोसीन,नमक और शक्कर जैसी मूलभूत राशन भी उपलब्ध नही है। इसके बावजूद अन्न उत्सव मनाया जा रहा है। इस उत्सव के रूप में गरीब कार्ड धारकों को केवल गेहूं ही बांटा जा रहा है। जिससे आम जनता चावल,कैरोसीन,नमक और शकर को दुकानों से खरीद कर खाने को मजबूर है।
वहीं राशन दुकानदारों का कहना है कि कुछ दुकानों पर नागरिक आपूर्ति निगम ने चावल सप्लाई किया है,सभी दुकानों पर चावल 13 जनवरी के बाद ही पहुंचेगा।वहीं कुछ राशन दुकान पर पुरानी स्टॉक में रखी शक्कर कार्ड धारकों में बांटी जा रही है।केरोसिन कब तक आएंगे कुछ कहा नही जा सकता है।
उधर,जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक ज्योति शाह नरवरिया ने बताया कि नागरिक आपूर्ति निगम भोपाल की राशन दुकानों पर चावल,शक्कर और अन्य खाद्य सामग्री की सप्लाई कर रहा है।
Leave Comments