• Last Update 06:53 am

BHOPAL NEWS:अब सभी दिन कोचिंग जा सकते हैं छात्र,अल्टरनेट-डे की बाध्यता नहीं
State

BHOPAL NEWS:अब सभी दिन कोचिंग जा सकते हैं छात्र,अल्टरनेट-डे की बाध्यता नहीं

भोपाल: कोचिंग संस्थानों के लिए भोपाल कलेक्टर ने एक नया आदेश जारी किया है।इसमें कहा गया है कि कोचिंग सेंटर में छात्र सप्ताह भर आ सकेंगे।अल्टरनेट डे की बाध्यता को अब समाप्त कर दी गई है।इसके पहले एक छात्र को लगातार दो दिन कोचिंग नहीं बुलाए जाने के आदेश थें।इसके अनुसार छात्र को सप्ताह में अधिकतम 3 दिन ही बुलाया जा सकता था।

अब इस नियम में ढिलाई कर दी गई है। अब कोचिंग संस्थान छात्रों को सभी दिन कोचिंग बुला सकते हैं।लेकिन कोविड19 का पालन करते हुए बैठने की क्षमता के अनुसार सिर्फ 50 प्रतिशत छात्रों को ही बैठाया जा सकता है।बताते चलें कोचिंग संस्थान के संचालको ने कोचिंग संस्थान के गाइड लाइन में चेंजिंग करने की मांग की थी।जिसके बाद कलेक्टर ने अल्टरनेट डे की बाध्यता को खत्म कर दिया है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments