
भोपाल। समर शेड्यूल लागू होते ही इंडिगो की आगरा और प्रयागराज की उड़ान शुरू हो जाएगी।कम्पनी ने 28 मार्च व इसके बाद की तारीखों में बुकिंग भी शुरू कर दी है। दोनों शहरों के लिए कम्पनी 72सीटों वाला एटीआर विमान चलाएगी।हालांकि लखनऊ,अहमदाबाद व कोलकाता की उड़ानों को लेकर अभी भी संशय की दृष्टि बनी हुई है।
जाने क्या होगा शेड्यूल और किराया
मिली जानकारी के मुताबिक एयरलाइंस कम्पनियों का समर शेड्यूल 28मार्च से शुरू हो रहा है।भोपाल में इस बार समर शेड्यूल के से पहले ही फ्लायबिग भोपाल-अहमदाबाद रूट पर उड़ान शुरू करने जा रही है।बताते चलें कि कम्पनी ने बुधवार को आगरा एवं प्रयागराज उड़ान का शेड्यूल जारी करते हुए बुकिंग शुरू कर दी है।भोपाल से आगरा तक जा सफर 1घंटा में 35 मिनट में पूरा होगा,इसके लिए किराया 2525 रुपए रखा गया है।प्रयागराज का सफर एक घण्टा 25 मिनट में पूरा होगा।जिसका न्यूनतम किराया 2827 रूपये होगा।
Leave Comments