• Last Update 05:15 am

भोपाल न्यूज: शिवराज सरकार के कैबिनेट का विस्तार, दो मंत्रियों ने ली शपथ
National
State

भोपाल न्यूज: शिवराज सरकार के कैबिनेट का विस्तार, दो मंत्रियों ने ली शपथ

भोपाल: मध्य प्रदेश के उपचुनाव के करीब  दो माह के बाद तीसरी बार केबिनेट का विस्तार किया गया है। रविवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भोपाल पहुंचकर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक रहे गोविन्द सिंह राजपूत और तुलसी सिलावट को मंत्री पद की शपथ दिलाई।शपथ समारोह सादगी  ढंग से राजभवन में आयोजित किया गया।

बताते चलें इन दोनों नेताओं को पूर्व के विभाग की ही जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।गोविन्द सिंह राजपूत को राजस्व और परिवहन और तुलसीराम सिलावट को जल संसाधन का जिम्मा सौंपा जा सकता है,क्योकि इसके पहले भी इनके पास यही विभाग थें। बताते चलें पिछले साल सरकार के गठन के बाद 5 मंत्रियों ने शपथ ली थी।बाद में जुलाई में 28 मंत्रियों ने शपथ ली।केबिनेट में  सीएम सहित कुल 34 मंत्री ही हो  सकते हैं। 6 मंत्रियों की पद की जगह खाली थी,जिसमे कल तीसरी बार केबिनेट विस्तार करते हुए 2 मंत्रियों को शपथ दिलाया गया। जबकि अभी भी 4 सीट खाली है।

बताते चलें राज्यपाल मंत्रियों को शपथ दिलाने के बाद मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments