
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक इंजीनियर को झूठी शादी का नाटक करना महंगा पड़ गया। युवक ने अपने पत्नी को मनाने के लिए नकली शादी का नाटक किया। जिसके बाद पत्नी फ़ेमिली कोर्ट पहुंच गई। अब फैमिली कोर्ट में उनकी काउंसलिंग कराई जा रही है।
बताते चले भोपाल के रहने वाला एक शख्स जो की पेशे से इंजीनियर है, डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। पति पत्नी में सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन कुछ समय पहले सास के ताने बाने से परेशान होकर पत्नी अपने मायके चल गई। जिसके बाद युवक ने पत्नी को मना कर घर वापस लाने के लिए काफी कोशिश की लेकिन जब पत्नी नही मानी तो उसने अपनी माँ के संग मिलकर नकली शादी का नाटक रचा।युवक ने अपनी माँ को ही घूंघट पहनाकर फोटो ली और पत्नी को शेयर किया। जिसके बाद गुस्से में आग बबूला हो कर पत्नी फैमिली कोर्ट पहुंच गई।
उधर, युवक ने बताया कि दूसरी शादी की खबर सुनकर पत्नी के लौट आने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नही हुआ। अब दोनों की दलीलें सुनने के बाद काउंसलिंग कराई जा रही है।
Leave Comments