• Last Update 06:53 am

BHOPAL NEWS: लव जिहाद, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर करता रहा टॉर्चर, युवती ने दे दी जान
National
State

BHOPAL NEWS: लव जिहाद, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर करता रहा टॉर्चर, युवती ने दे दी जान

भोपाल: धर्म छिपाकर शादी का झांसा देने और फिर धोखा देने के मामले आम हो गए हैं, आए दिन ऐसे मामले खबरों में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। ऐसी ही एक हैरान करने वाली तस्वीर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आ रही है। यहां आदिल खान नाम के शख्स ने पूजा नाम की युवती से प्रेम का झांसा देकर फसाया और जब हकीकत सामने आई तो युवती को टॉर्चर करने लगा।जिससे तंग आकर युवती ने आत्महत्या कर ली है।मिली जानकारी के मुताबिक मामला भोपाल के टी टी नगर थाना क्षेत्र का है।

सुसाइड नोट के माध्यम से पिता को हुई जानकारी

पीड़ित पिता को बेटी के कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमे युवती ने लिखा है कि आदिल खान उर्फ़ बब्लू नाम के एक शख्स ने नाम बदलकर उसे प्रेम जाल में फंसाया। जब उसे इस मामले की जानकारी हुई कि लड़का मुस्लिम है तो वह उससे संबंध तोड़ने का प्रयास की। किंतु वह उसे और उसके परिवार वालों को खत्म करने की भी धमकी देने के साथ ही लड़की को धर्म परिवर्तन करने के लिए भी प्रताड़ित करता रहा। यही नहीं लड़की ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि उसने टॉर्चर कर सिगरेट से शरीर में कई घाव बनाए हैं। पीड़ित पिता शिव प्रसाद बरेले ने हिंदू समाज के माध्यम से लव जिहाद कानून के आधार पर आरोपी आदिल खान तथा उसके समस्त सहयोगी परिवार पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कार्रवाई करने की मांग की है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments