
भोपाल: मध्य प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा एक बार फिर विवादित बयान देकर खबरों में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को कोसते कोसते गांधी जी को कोस दिया।उन्होंने कहा कि 1947 में बापू से भूल हुई और देश का विभाजन हुआ। दरअसल,वह यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कोसते हुए कही।
बताते चले भोपाल के गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में बीजेपी नेता और प्रोटेम स्पीकर कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह पर तंज कस रहे थें।इस दौरान उन्होंने कहा कि नाम में गफलत होती है, दिग्विजय सिंह काम और व्यवहार से जिन्ना से ज्यादा खतरनाक हैं। पहले जिन्ना ने विभाजन किया, बापू से भूल हुई और देश के दो विभाजन हुए।अब वैसा ही विभाजन दिग्विजय सिंह करना चाहते हैं।
आपको बता दें कि रामेश्वर शर्मा अक्सर भूल जाते हैं कि वह प्रोटेम स्पीकर हैं और पार्टी प्रवक्ता की तरह बयान दे जाते हैं।अपने बड़बोले होने की वजह से ही हमेशा ख़बरों में चर्चा का केंद्र बने रहते हैं।
Leave Comments