• Last Update 06:14 am

Mathura : चार युवकों ने ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ किया, शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार
National
State

Mathura : चार युवकों ने ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ किया, शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक मंदिर में नामज पढ़ने का मामला सामने आने के बाद मंगलवार को गोवर्धन की ईदगाह में चार युवकों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान चालीसा का पाठ जब वायरल हुआ, तो पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में ले लिया है। बाद में युवकों का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया। आरोपियों का कहना है कि वे भाईचारा बढ़ाने के लिए मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ने गए थे।

जानकारी के मुताबिक गोवर्धन निवासी सौरभ लंबरदार, राघव मित्तल, कान्हा और कृष्णा ठाकुर ने ईदगाह में जाकर हनुमान चालीस पाठ किया और इसका वीडियो पोस्ट कर दिया। पुलिस ने पोस्ट वायरल होने के बाद गोवर्धन कस्बे से ही करीब एक बजे चारों युवकों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी इस मामले में किसी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ़ गौरव ग्रोवर ने बताया कि कोई भी व्यक्ति माहौल खराब करने और अराजकता फैलाने का कार्य करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। चारों युवकों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने शांतिपूर्ण माहौल कायम रखने के लिए शहरवासियों से अपील की है। कोई व्यक्ति माहौल खराब करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

उधर, हिरासत में नंबरदार ने बताया, हमने ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ कर सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया है। जब मुस्लिम नंद भवन में नमाज अदा कर सकते हैं तो हम भी ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले ब्रज चौरासी कोस यात्रा करते हुए दो मुस्लिम युवकों ने नंदगांव स्थित नंदबाबा मंदिर परिसर में नमाज अदा की थी। इसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसके बाद यूपी पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया था। हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान फैजल खान और चांद मोहम्मद के रूप में हुई थी।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments