
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मुस्लिम युवकों द्वारा नंदबाबा मंदिर में नमाज पढ़ने पर चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना रविवार की है, जब नंदबाबा मंदिर के परिसर में दो मुस्लिम युवकों ने धोखे से जौहर की नमाज अता की। मंदिर ट्रस्ट के लोगों ने इस पूरी घटना को लेकर नजदीकी बरसाना थाने में फैजल खान, मोहम्मद चांद, नीलेश गुप्ता और आलोक चारों युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। वहीं अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और हिंदुवादी संगठनों ने इस पर नाराजगी जाहिर की है।
बता दें कि दो मुस्लिम युवक दिल्ली से मथुरा पहुंचे थे। दोनों युवकों ने नंद बाबा मंदिर परिसर में नमाज अता की थी। इसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिस समय फैजल और चांद मोहम्मद नमाज पढ़ रहे थे, उनके दोस्त नीलेश गुप्ता और आलोक ने फोटो खींच ली। जिसे बाद में वायरल कर दिया। अब इस मामले में धारा 153A, 295, 505 के तहत बरसाना थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस पूरे मामले को लेकर मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों का कहना है कि नमाज अता करने वाले युवकों के संबंध विदेशी संगठनों से होने की आशंका है। इतना ही नहीं मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने विदेशी फंडिंग की जांच की भी मांग की है।
Leave Comments