• Last Update 06:09 am

उत्तराखंड: केदारनाथ के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना की
National

उत्तराखंड: केदारनाथ के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना की

देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी थे। दोनों मुख्यमंत्री दिन में बाद में बदरीनाथ धाम में 11 करोड़ रुपये की यूपी टूरिस्ट गेस्ट हाउस परियोजना की आधारशिला रखेंगे। चमोली जिले की जोशीमठ तहसील में प्रस्तावित 40 कमरों वाला पर्यटक गेस्ट हाउस गढ़वाल शैली में निर्मित हरे रंग का एक भवन होगा और इसके दो साल में पूरा होने की उम्मीद है। एक एकड़ भूमि पर परियोजना का निर्माण प्रस्तावित है और इसमें एक रेस्तरां, कॉन्फ्रेंस हॉल, डॉर्मिटरी, पाकिर्ंग होगी। यहां बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए आने वाले देशी और विदेशी पर्यटक और भक्त ठहर सकेंगे।

आदित्यनाथ पहाड़ी राज्य के दो दिवसीय दौरे पर 
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पहाड़ी राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आदित्यनाथ और रावत रविवार को केदारनाथ पहुंचे थे, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण  केदारनाथ में आठ घंटे फंसे रहे। मौसम सुधरने के बाद शाम करीब पौने पांच बजे हेलीकॉप्टर से गौचर चले गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा केदारनाथ जी का आदेश आया तो मैं उनके श्रीचरणों के दर्शनों को पहुंच गया हूं। उन्होंने कहा कि मैं, जब भी नियमित पूजा में बैठता था तो केदारनाथ धाम मुझे दिखाई देता था और दो दिन पूर्व ही उत्तराखंड शासन से मुझे केदारनाथ धाम आने का न्यौता भी मिला। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि धाम में पहुंचकर वे अपने को धन्य समझ रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जून 2013 की आपदा से व्यापक रूप से प्रभावित केदारपुरी का पुनर्निर्माण कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में केदारनाथ में किए जा रहे कार्य नए आयाम प्राप्त कर रहे हैं।बाबा केदार की कृपा व आशीर्वाद से प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पुनर्निर्माण कार्यों में सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत दिनों से सोच रहा था कि केदारनाथ के दर्शन को जाऊं।जब भी नियमित पूजा में बैठता था तो केदारनाथ धाम के दर्शन होते थे। दो दिन पूर्व ही उन्हें उत्तराखंड सरकार को मुझे न्यौता मिला।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments