
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे चुनाव प्रचार में अब तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई बड़े नेताओं की रैलियां हो चुकी हैं। भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल योगी आदित्यनाथ के लिए भी भाजपा ने जनसभाओं का सघन कार्यक्रम तैयार किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार में पहले चरण में मतदान के लिए छह दिन में 18 रैलियां करेंगे।
बिहार में चुनाव प्रचार के लिए सीएम योगी की पहली रैली आज से ही शुरु होने वाली है। । योगी आदित्यनाथ आज 20 अक्टूबर को कैमूर की रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पूर्वाह्न होने वाली है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी दोपहर 12 बजे कैमूर जिले से अरवल के लिए रवाना होंगे। 1 बजे अरवल विधानसभा में जनसभा होगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री योगी की जनसभा रोहतास में होगी। रोहतास के काराकाट विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी की जनसभा होगी। इसके बाद सीएम योगी शाम 4 बजे पटना एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
इसके बाद 21 अक्टूबर को भी सीएम योगी चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 21 अक्टूबर को उनकी 3 जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली बड़ी जनसभा सुबह 11 बजे जमुई विधनसभा में होगी। उल्लेखनीय है कि जमुई विधानसभा सीट से से अंतर्राष्ट्रीय शूटर गोल्ड मेडलिस्ट श्रेयसी सिंह भाजपा की उम्मीदवार हैं।
जमुई से मुख्यमंत्री भोजपुर के तरारी विधानसभा में अगली जनसभा के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री की तरारी विधानसभा में जनसभा होगी। मुख्यमंत्री योगी की तीसरी जनसभा राजधानी पटना के पालीगंज विधानसभा में दोपहर 2.30 बजे होगी। इसके बाद शाम साढ़े 4 बजे मुख्यमंत्री पटना से लखनऊ रवाना होंगे।
Leave Comments