• Last Update 06:08 am

आयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हम कराएंगे, कुछ लोगों ने सियासी लाभ ले लिए धारण कर रखा है जनेऊ : योगी 
Politics

आयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हम कराएंगे, कुछ लोगों ने सियासी लाभ ले लिए धारण कर रखा है जनेऊ : योगी 

लखनऊ, 24  दिसंबर, न्यूज़ मंच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि आयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हम कराएंगे, मंदिर का निर्माण कोई दूसरा नहीं कराएगा। राहुल की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग जनेऊ दिखाकर लोगों को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें न देश के सांस्कृतिक मूल्यों से कोई लेना देना है और न मंदिर निर्माण से।

अर्द्धकुंभ के दौरान एक मक्खी नजर नहीं आएगी
लखनऊ में 'युवा कुंभ 2018-विचार नए भारत का' कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाई व्यवस्था का जिक्र करते हुए दावा किया कि इस बार ऐसे इंतजाम कराए गए हैं कि अर्द्धकुंभ के दौरान एक मक्खी नजर नहीं आएगी। योगी ने कहा भारत की आजादी के बाद यह पहला कुंभ होगा, जिसमें गंगा का शुद्ध जल आने वाले सभी श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। 

युवाओं को प्रतिभा को देश के समक्ष रखने का अवसर मिला
मुख्यमंत्री ने कहा पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान प्रदेश की वर्तमान सरकार और साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने जो कार्यक्रम संचालित किए हैं, उससे युवाओं को अपनी प्रतिभा को देश के समक्ष रखने का अवसर मिला है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के अंदर स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत 5 लाख से अधिक युवाओं को स्वावलंबन की ओर अग्रसर करने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया है।

सैकड़ों वर्षों से हमारे खिलाफ दुष्प्रचार हो रहा है
सीएम योगी ने कहा कि सैकड़ों वर्षों से हमारे खिलाफ दुष्प्रचार हो रहा है। कुंभ को महिला विरोधी, समाज विरोधी, युवा विरोधी, पर्यावरण विरोधी बताया जा रहा है। यही कारण था कि इस दुष्प्रचार के खिलाफ हमारे विचारकों ने कुंभ से पहले ऐसे आयोजन का निर्णय लिया। 30 जनवरी को प्रयागराज में सर्वसमावेशी कुंभ का आयोजन होगा, जिसमें सभी पंथ के धर्माचार्य शामिल होंगे।

You can share this post!


Leave Comments