
नई दिल्ली, 24 दिसंबर, न्यूज़ मंच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस, सरकार पर जासूसी का झूठा आरोप लगा रही है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी हर बात पर कांग्रेस राजनीति कर देश में भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है। कांग्रेस पार्टी हर विषय पर झूठ बोलती है, आरटीआई से पता चला है कि यूपीए-2 कार्यकाल में औसतन 9000 टेलीफोन को प्रतिमाह सरकार इंटरसेप्ट करती रही है, जबकि 500 ईमेल पर निगरानी रखी जाती थी।
इमरान खान हमें सिखाएंगे कि देश कैसे चलाना है?
कांग्रेस के कार्यकाल में स्वयं जासूसी की जाती थी, और आरोप हमपर लगा रहे हैं। दोनों आरटीआई से कांग्रेस-यूपीए एक्सपोज हो गई है। संबित पात्रा ने कहा कि इमरान खान हमें सिखाएंगे कि देश कैसे चलाना है? पाकिस्तान टेररिस्तान है और वे अब हमको मानवता का पाठ पढ़ाएंगे। पाकिस्तान ओसामा को अपने पिछवाड़े और आंगन में छिपाकर रखता है, दूसरी ओर हमें मानवता का पाठ भी पढ़ाता है। पाकिस्तान तालिबान को दोस्त मानता है, वह हमें न सिखाए, हां पाकिस्तान से कांग्रेस जरूर सीख सकती है, क्योंकि वह उसे फरिश्ता मानते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाह बताया
20 दिसंबर 2018 के गृहमंत्रालय के नोटिफिकेशन पर विपक्ष और कांग्रेस ने भारी हंगामा किया और प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाह तक बताया गया। एक आरटीआई अगस्त 2013 की है, जिसके जवाब में केंद्र सरकार ने बताया था कि औसतन 9000 टेलीफोन को प्रतिमाह सरकार इंटरसेप्ट करती है। साथ ही 500 ईमेल पर निगरानी रखी जाती थी।
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों पर ‘पाखंड’ न करे कांग्रेस
नवंबर 2013 की दूसरी आरटीआई के जवाब में केंद्र सरकार ने बताया था कुल मिलाकर 9 सेंट्रल और एक स्टेट की एजेंसी है, जो इंटरसेप्ट कर सकती है।
मालूम हो कि आरटीआई के जरिए खुलासा हुआ है कि यूपीए-2 सरकार के दौरान हर महीने 9000 फोन और 500 ईमेल की निगरानी की जाती थी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा यूपीए सरकार ने भी इसी तरह का कदम उठाया था। राठौड़ ने कांग्रेस से कहा कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्वित करने के लिए उठाए गए कदमों पर ‘पाखंड’ नहीं करे। उन्होंने ट्वीट किया 2013 के आरटीआई जवाब से खुलासा हुआ कि यूपीए-2 के दौरान 9000 फोन और 500 ईमेल प्रति माह टेप किए गए। औसत के हिसाब से देखा जाए तो यह एक दिन में 300 फोन और 20 ईमेल होते हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों को लेकर कांग्रेस को पाखंड नहीं करना चाहिए।
Leave Comments