• Last Update 08:26 am

एयर एशिया में उड़ान के दौरान मिलेगा खाना, फिर शुरू हुई सेवा
Business

एयर एशिया में उड़ान के दौरान मिलेगा खाना, फिर शुरू हुई सेवा

नई दिल्ली। एयर एशिया इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने सरकार द्वारा नियामकीय दिशा-निर्देश में ढील के बाद यात्रियों के लिए विमान में भोजन की सुविधा को बहाल कर दिया है। विमान कंपनी ने कहा कि एयरलाइन ने विमान में भोजन की पेशकश के लिए पहले से ऑर्डर बुक करने की सुविधा को शुरू कर दिया है। 

उड्डयन मंत्रालय ने 27 अगस्त को विमान कंपनियों को घरेलू उड़ानों के दौरान पहले से पैक भोज्य पदार्थों, पेय पदार्थों तथा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के दौरान गरमा गरम भोज्य पदार्थों की पेशकश करने की अनुमति दे दी थी। 

दूसरी विमान कंपनियों के साथ ही एयर एशिया इंडिया ने भी लॉकडाउन के कारण दो महीने के अंतराल के बाद 25 मई से घरेलू यात्री विमानों का संचालन बहाल किया। कंपनी ने कहा, एयर एशिया इंडिया सरकार द्वारा जारी नियामकीय दिशा-निर्देश में रियायत के बाद उड़ान के दौरान भोजन सेवा को बहाल करने जा रही है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments