• Last Update 05:38 am

बिहार विधान सभा चुनाव 2020 का ट्रेलर आज 8 विधान परिषद् की सीटों पर चुनाव के दौरान देखा जा सकता है
National

बिहार विधान सभा चुनाव 2020 का ट्रेलर आज 8 विधान परिषद् की सीटों पर चुनाव के दौरान देखा जा सकता है

बिहार |  बिहार में आज 8 विधान परिषद् की सीटों के लिए चुनाव हो रहा है, जिनमे 4 सीटें स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए हैं।  यह चुनाव कोरोना काल के दौरान होने वाला पहला चुनाव है इसलिए इसे बिहार विधान सभा के चुनाव के ट्रेलर की तरह देखा जा सकता है।

पटना की पाटलिपुत्र कॉलोनी में मतदान शुरू हो चूका है। सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किये गए हैं। कोरोना के रहते पुलिस कर्मियों को फेस शील्ड दी गयी है।  मतदाताओं को भी सेनिटिज़ेर का इस्तेमाल और मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।  

चुनाव आयोग के लिए ये चुनाव एक ट्रायल की तरह है क्यूंकि विधान परिषद् के चुनाव सीमित संख्या में मतदाता होने की वजह से छोटे स्तर पर होते है।  सही सुरक्षा इंतज़ाम और कोरोना के लिहाज़ से इन चुनाव को कराना आयोग के सामने एक चुनौती जैसा है।  

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments