• Last Update 07:34 am

विमानन कंपनियों का नुकसान 2020 में 118.5, 2021 में 38.7 अरब डॉलर रहने का अनुमान: आईएटीए
Business

विमानन कंपनियों का नुकसान 2020 में 118.5, 2021 में 38.7 अरब डॉलर रहने का अनुमान: आईएटीए

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर विमानन कंपनियों का नुकसान 2020 में 118.5 अरब डॉलर और 2021 में 38.7 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। विमानन कंपनियों के वैश्विक संगठन अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात संघ (आईएटीए) के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि यह जून में लगाए गए अनुमान से बदतर स्थिति है। 

आईएटीए के मुख्य अर्थशास्त्री ब्रायन पियर्से ने कहा कि 2020 की दूसरी छमाही काफी निराशाजनक रही। जून में वैश्विक स्तर पर विमानन कंपनियों को 2020 में 84.3 अरब डॉलर और 2021 में 15.1 अरब डॉलर का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया था। कोरोना वायरस महामारी के चलते लगे यात्रा प्रतिबंधों की वजह से 2020 में वैश्विक हवाई यातायात में बेहद कमी आयी है। 

पियर्से ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ चालू वर्ष की दूसरी छमाही काफी निराशाजनक रही है। इसके चलते हमें अपने अनुमानों को और नीचे गिराने पर मजबूर होना पड़ा है। 2020 में विमानन उद्योग को कुल 118.5 अरब डॉलर के नुकसान होने का अनुमान है।’’

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments