• Last Update 06:54 am

पीएम मोदी के भरोसेमंद और पूर्व IAS एके शर्मा BJP में शामिल, यूपी में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है
Politics

पीएम मोदी के भरोसेमंद और पूर्व IAS एके शर्मा BJP में शामिल, यूपी में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व अधिकारी और साल 1988 के गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अरविंद शर्मा बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और यूपी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव की मौजूदगी में एके शर्मा ने बीजेपी जॉइन की।

अरविंद शर्मा ने बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा, मैं पार्टी में शामिल होकर आज गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। देश में दल और पार्टियां बहुत हैं। मैं किसी राजनीतिक दल से संबंधित नहीं हूं, फिर भी बीजेपी जैसी पार्टी का सदस्य बन गया हूं। ये काम सिर्फ मोदी जी और बीजेपी ही कर सकती है। 

गौरतलब है कि शर्मा ने नरेंद्र मोदी के गुजरात रहते हुए उनके साथ काम किया था। शर्मा मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दिल्ली आए और पीएमओ में अधिकारी बने। उन्होंने पहले  सीएमओ और फिर पीएमओ में अहम जिम्मेदारी निभाई। एके शर्मा को अब यूपी में बड़ी अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। सोमवार को ही एके शर्मा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से वीआरएस लिया था।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments