• Last Update 05:38 am

मोहाली में हार्टअटैक के बाद की गई दीप्ति नवल की एंजियोप्‍लास्‍टी, डॉक्‍टर बोले अब हालत में सुधार
National

मोहाली में हार्टअटैक के बाद की गई दीप्ति नवल की एंजियोप्‍लास्‍टी, डॉक्‍टर बोले अब हालत में सुधार

मुंबई। बालीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री दीप्ति नवल की मंगलवार को मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में एंजियोप्‍लास्‍टी की गई। उन्‍हें मनाली में हार्ट अटैक का दौरा पड़ा था। हालांकि, डॉक्‍टरों का कहना है कि अब उनकी हालत स्थिर है। दीप्ति को रविवार को पहला हार्ट अटैक का दौरा पड़ने के बाद उन्‍हें कार्डियक केयर ऐंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया।

फिलहाल, उनकी हालत में सुधार है और डाक्टरों ने बताया है कि जल्‍द ही उन्‍हें अस्पताल से डिस्‍चार्ज किया जा सकता है। दीप्ति कुछ समय से अपने मनाली स्‍थित कॉटेज में रह रही हैं। उल्लेखनीय है कि दीप्ति हिंदी फिल्‍म उद्योग की मशहूर ऐक्‍ट्रेसेस में से एक हैं। उन्‍होंने 'हम पांच', 'चश्‍मे बद्दूर', 'अंगूर', 'होली', 'घर हो तो ऐसा', 'शक्‍ति', 'फिराक', 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा', 'बैंग बैंग', 'तेवर' जैसी अनेक यादगार फिल्‍मों में काम किया है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments