• Last Update 06:12 am

जब अंधेरी रात में सेंटा को साथ लेकर निकली कलेक्टर और ठंड से ठिठुरते लोगों को दिए गर्म कपड़े
State

जब अंधेरी रात में सेंटा को साथ लेकर निकली कलेक्टर और ठंड से ठिठुरते लोगों को दिए गर्म कपड़े

अशोक नगर, 25 दिसंबर, न्यूज़ मंच, क्रिसमस त्यौहार भारत में सभी आयु वर्ग के लोगों द्वारा धूम - धाम से मनाया जाने लगा है। इस त्यौहार को खुशियां बाँटने से जोड़ा जा रहा है, और लोग अपने अपने ढंग से इसे मानाने लगे हैं।  

प्रभु ईसामसीह का जन्म होने के पहले ही अशोक नगर कीकलेक्टर मंजू शर्मा ने भी जरूरत मंदों को खुशियां बांटीं। सोमवार की शाम करीब 8 बजे कलेक्टर बंगले से सेंटा क्लाज को साथ लेकर निकली प्रशासनिक टीम ने शहर के कई क्षेत्रों में पहुंचकर लेबर और जरूरतमंदों को गर्म कपड़ें वितरित किए। 

यह कार्य जनसहयोग से किया गया और इसे आगामी 31 दिसम्बर तक चालू रखने के लिए मंजू शर्मा ने अधिकारियों से भी सहयोग की है।

सोमवार की रात नए बस स्टेंड के आखिरी छोर में अंधेरे के बीच पतले चादर ओढ़कर सो रहे खरगोन जिले की लेबर के पूरी प्रशासनिक टीम के साथ सेंटा क्लाज पहुंचा। 

कहीं सेंटा ने सोते हुए लेबर को जगाया और फल, बिस्कुल सहित मिठाई के पैकेट थमाए

तो कहीं ज़रुरत मंदों को गरम कपडे बांटे 

इस बीच कलेक्टर डा.मंजू शर्मा ने सबसे पहले एक श्रमिक को गर्म कंबल दी। बाद में मौजूद सभी श्रमिकों सहित बच्चों ने कंबल और मिठाई लेकिर तालियां बजाते हुए प्रशासनिक टीम का अभिवादन किया। 

इसके बाद टीम नेहरू डिग्री कॉलेज पर पर निर्माण कार्य के लिए आए श्रमिकों की तरफ निकल गई। रात को टीम ने कॉलेज, तहसील कार्यालय पर काम कर रहे श्रमिकों सहित उनके परिजनों को गर्म कपड़ें वितरित किए। 

बाद में शहर के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर जरूरत मंदों को कपड़ें बांटे। इस मौके पर एडीएम डा. अनुज रोहतगी, एसडीएम नीलेश शर्मा, तहसीलदार इसरार खान, नायब तहसीलदार, पीआरओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

You can share this post!


Leave Comments