• Last Update 07:31 am

कोपा डेल रे से बाहर हुआ एटलेटिको मेड्रिड
International
Sports

कोपा डेल रे से बाहर हुआ एटलेटिको मेड्रिड

मेड्रिड। ला लीगा लीडर एटलेटिको मेड्रिड कोपा डेर रे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक तीसरे टीयर कीटीम कोर्नेला से मिली हार ने इस दिग्गज क्लब को टूर्नामेंट से बाहर होने पर मजबूर किया।

कोर्नेला के लिए मैच का एकमात्र गोल एड्रियन जिमेनेज ने सातवें मिनट में किया। इस तरह इस मैच में 63वें मिनट से 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे एटलेटिको को लगातार दूसरे साल इस आयोजन से समय से पहले बाहर होना पड़ा। एटलेटिको के रिकार्ड सांचेज को दो पीले कार्ड दिखाए गए और इस तरह वह मैदान से बाहर गए।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments