• Last Update 04:31 am

स्पाइसजेट अगले सप्ताह से 21 नई उड़ानों की शुरुआत करेगी
Business

स्पाइसजेट अगले सप्ताह से 21 नई उड़ानों की शुरुआत करेगी

नयी दिल्ली। स्पाइसजेट ने बुधवार को कहा कि वह 12 जनवरी से 21 नई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत करेगी। कंपनी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार स्पाइसजेट मुंबई से रास अल-खैमाह, यूएई के बीच दो साप्ताहिक उड़ानों की शुरुआत करेगी और दिल्ली से रास अल-खैमाह के बीच फेरों की संख्या बढ़ाएगी। बयान के मुताबिक वह ओडिशा के झारसुगुड़ा से मुंबई और बेंगलुरु के बीच नई उड़ानों की शुरुआत करेगी।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments