
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी का कहर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। इस बीच तीन कोरोना वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल के विभिन्न चरणों में हैं। उल्लेखनीय है कि साल के अंत तक कोरोना वैक्सीन कोरोना महामारी से कराह रही मानवता को मिल सकती है।
इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि देश में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक अगले महीनों में इंट्रानोजल कोरोना वैक्सीन का आखिरी ट्रायल शुरू करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा फिलहाल भारत में एक भी इंट्रानोजल(नासिका संबंधी टीका) कोरोना वैक्सीन का ट्रायल नहीं चल रहा है, लेकिन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया या भारत बायोटेक के अगले दिनों में मंजूरी के बाद ऐसे टीकों के क्लीनिकल ट्रायल शुरु करने वाला है। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि अंतिम चरण के परीक्षण में आमतौर पर हजारों प्रतिभागी शामिल होते हैं। कभी-कभी 30,000 से 40,000 लोगों पर परीक्षण किया जाता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल देश में किसी भी नासिका संबंधी टीके का परीक्षण नहीं किया जा रहा है। यह वैक्सीन इंजेक्शन के जरिए न देकर नाक के जरिए दी जाती है।
Leave Comments