• Last Update 06:08 am

Bihar election 2020: दूसरे चरण की 94 सीटों पर वोटिंग जारी, 1463 प्रत्याशी चुनावी मैदान में
Politics
State

Bihar election 2020: दूसरे चरण की 94 सीटों पर वोटिंग जारी, 1463 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही है। चुनाव के दूसरे चरण में 1463 प्रत्याशी मैदान में है। दूसरे चरण में जिन जिलों में वोटिंग हो रही है उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, छपरा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा और पटना शामिल हैं। 

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने सुबह-सुबह पटना के राजेंद्र नगर में मतदान किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा, मेरी लोगों से अपील है कि घरों से निकलें और मतदान करें। लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने भी अपना वोट डाला। चिराग ने राघोपुर विधानसभा के बूथ नंबर 24 पर अपना मतदान किया। 

वोटिंग के बीच कई इलाकों से ईवीएम मशीन में खराबी की खबरें सामने आ रही हैं। लोहिया नगर बूथ संख्या 224 संग्रहालय पर, समस्तीपुर के उजियारपुर बूथ संख्या 237 आदर्श मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन खराब  हो गई। वहीं, बेगुसराय MRJD कॉलेज सिथत बूथ संख्या 289 भी पर ईवीएम खरा हो गई।

दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में वोटरों से अधिक से अधिक वोट डालने की अपील की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाएं. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही मास्क जरूर पहनें।’

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘हर बिहारवासी का बहुमूल्य वोट ही प्रदेश को लूट और अपराध के काले युग से निकाल कर विकास और सुशासन के सुनहरे पथ पर लाया है. आज दूसरे चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि प्रदेश में शांति, समृद्धि और प्रगति बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करें।’

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments