
पटना। बिहार में 28 अक्टूबर को पहले चरण के चुनाव होने हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। बिहार में शुक्रवार को पीएम मोदी ने तीन रैलियां की। पीएम मोदी की रैली के दौरान राजद नेता और महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बेरोजगारी का मुद्दा उठाया है। तेजस्वी यादव ने सवाल किया आखिर 40 में से 39 सांसद देने वाले बिहार को एनडीए ने बेरोजगारी के सिवाय और क्या दिया है?
दरअसल, बिहार चुनाव में तेजस्वी यादव लगातार बेरोजगारी का मुद्दा उठा रहे हैं। प्रदेश की भाजपा-जेडीयू के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर हमले का कोई मौका हाथ से जाने देना नहीं दे रहे हैं। राजद नेता ने शुक्रवार को ट्वीट किया। उन्होंने लिखा आशा है प्रधानमंत्री आज बिहारवासियों को बतायेंगे कि शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी, रोजगार, कृषि, उद्योग जैसे क्षेत्रों में बिहार 15 वर्षों से जेडीयू-भाजपा सरकार के बावजूद राष्ट्रीय औसत के सबसे निम्नतम स्तर पर क्यों है? 40 में से 39 एमपी देने वाले बिहार को एनडीए ने बेरोजगारी के सिवाय क्या दिया है?
पीएम मोदी के बिहार चुनाव में प्रचार के लिए उतरने से ठीक पहले शुक्रवार सुबह में तेजस्वी यादव ने यह ट्वीट किया है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब राजद नेता ने यह मुद्दा उठाया है। तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के घोषणा पत्र में इस बात का ऐलान किया है अगर प्रदेश में उनकी सरकार बनी तो पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख नौकरी का वादा पूरा करेंगे। इस बीच गुरुवार को भाजपा की ओर से भी पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया गया है, इसमें पार्टी ने 19 लाख नौकरी देने की बात कही गई है।
भाजपा के घोषणापत्र में 19 लाख नौकरियों के वादे पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हम सरकारी नौकरी दे रहे हैं, रोज़गार और सरकारी नौकरी में फर्क है। भाजपा जो कह रही है वह तो पकौड़ा बेचना हुआ। कोशिश करेगी, प्रयास करेगी। लोगों ने पहले भी भाजपा का एक साल में 2 करोड़ रोज़गार देने का वादा देख लिया है। इस बार राजद नेता तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव की गैरमौजूदगी में चुनावी समर में उतरे हैं। तेजस्वी रोजाना आठ-नौ रैलियों को संबोधित कर अपनी पार्टी और कांग्रेस समेत महागठबंधन में शामिल अन्य दलों के लिए समर्थन मांग रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी के चुनाव प्रचार में उतरने के साथ राज्य में राजनीतिक तापमान बढ़ जाएगा
Leave Comments