
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने बिहास चुनाव की वोटिंग से पहले अपने एक ट्वीट को लेकर घिर गए हैं। राहुल के इस ट्वीट को लेकर भारतीय जनता पार्टी अब चुनाव आयाग से शिकायत करेगी। बीजेपी का कहना है कि मतदान वाले दिन इस तरीके से किसी राजनीतिक पार्टी के लिए वोट करने की अपील करना आचार संहिता का उल्लंघन है।
बता दें कि कोरोना आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 71 सीटों पर वोटिंग हो रही है। वोटिंग से पहले राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर बिहार के वोटरों से खास अपील की। राहुल गांधी ने बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान की शुभकामना देते हुए कहा कि इस बार न्याय, रोजगार, किसान-मजूदर के लिए महागठबंधन को वोट करें।
इस बार न्याय, रोज़गार, किसान-मज़दूर के लिए
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 28, 2020
आपका वोट हो सिर्फ़ महागठबंधन के लिए।
बिहार के पहले चरण के मतदान की आप सभी को शुभकामनाएँ।#आज_बदलेगा_बिहार
बिहार में पहले चरण के लिए कुल 1066 उम्मीदवार मैदान में हैं और 2.14 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डाल रहे हैं। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, कुछ जगह शुरुआत में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों में दिक्कत की खबर आई। लेकिन बाद में फिर वोटिंग ने रफ्तार पकड़ी. सुबह 11 बजे तक 16.96% मतदान हो चुका है।
Leave Comments