• Last Update 08:27 am

भाजपा ने जम्मू-कश्मीर निकाय चुनाव की जिम्मेदारी अनुराग ठाकुर को सौंपी
National

भाजपा ने जम्मू-कश्मीर निकाय चुनाव की जिम्मेदारी अनुराग ठाकुर को सौंपी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर को जम्मू एवं कश्मीर में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों का प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी नेता अरुण सिंह द्वारा हस्ताक्षरित आदेश रविवार को जारी किया गया, जिसमें कहा गया है कि भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने स्वयं यह नियुक्ति की है और इसे तुरंत प्रभाव से लागू माना जाएगा। ठाकुर को पार्टी प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन और हरियाणा के सांसद संजय भाटिया सहयोग देंगे।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments