
भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। भाजपा ने 19 तो कांग्रेस ने नौ सीटें जीती हैं। इसी के साथ मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा की ताकत 126 हो गई है। इन विधायकों की जीत के बाद अब शिवराज सिंह चौहान की सरकार स्थाई हो जाएगी। वहीं ज्योतिरादित्य का कद भी पार्टी में बढ़ जाएगा। मार्च महीने में ज्योतिरादित्य सिंधिया 22 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, उसके बाद तीन और विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। इस वजह से ये सीटें खाली हुई थी। वहीं तीन मौजूदा विधायकों के निधन से तीन सीटें खाली हुई थीं।
विधानसभा उपचुनाव के नतीजे
विधानसभा-जीत-हार
1. अंबाह-कमलेश जाटव भाजपा-सत्यप्रकाश सखवार कांग्रेस
2. ग्वालियर-प्रद्युम्न सिंह तोमर भाजपा-सुनील शर्मा कांग्रेस
3. भांडेर- रक्षा संतराम सरौनिया भाजपा-फूलसिंह बरैया कांग्रेस
4. पोहरी-सुरेश धाकड़ भाजपा-कैलाश कुशवाह बहुजन समाज पार्टी
5. बमोरी-महेंद्र सिंह सिसौदिया भाजपा-कन्हैयालाल अग्रवाल कांग्रेस
6. अशोकनगर-जजपाल सिंह जज्जी भाजपा-आशा दोहरे कांग्रेस
7. मुंगावली-बृजेंद्र सिंह यादव भाजपा-कन्हईराम लोधी कांग्रेस
8. सुरखी- गोविंद सिंह राजपूत भाजपा-पारुल साहू केशरी कांग्रेस
9. मलहरा-प्रद्युम्न सिंह लोधी भाजपा-रामसिया भारती कांग्रेस
10. अनूपपुर-बिसाहूलाल सिंह भाजपा- विश्वनाथ सिंह कांग्रेस
11. सांची-डॉ. प्रभुराम सिंह भाजपा-मदनलाल चौधरी कांग्रेस
12. हाटपीपल्या-मनोज चौधरी भाजपा-राजवीर सिंह बघेल कांग्रेस
13. मांधाता-नारायण सिंह पटेल भाजपा-उत्तमपाल सिंह कांग्रेस
14. नेपानगर-सुमित्रादेवी कास्डेकर- भाजपा-रामकिशन पटेल कांग्रेस
15. बदनावर- राजवर्धन सिंह दत्तीगांव भाजपा- कमलसिंह पटेल कांग्रेस
16. सुवासरा-हरदीप सिंह डंग भाजपा-राकेश पाटीदार कांग्रेस
17. सांवेर-तुलसीराम सिलावट भाजपा-प्रेमचंद गुड्डू कांग्रेस
18. मेहगांव-ओपीएस भदौरिया भाजपा-हेमंत कटारे कांग्रेस
19. जौरा-सूबेदार सिंह रजौधा भाजपा- पंकज उपाध्याय कांग्रेस
......................
20. ग्वालियर पूर्व-डॉ.सतीश सिकरवार कांग्रेस- मुन्नालाल गोयल भाजपा
21. सुमावली-अजब सिंह कुशवाह कांग्रेस-एदल सिंह कंषाना भाजपा
22. मुरैना-राकेश मावई कांग्रेस-रघुराज सिंह कंषाना भाजपा
23. डबरा- सुरेश राजे कांग्रेस-इमरती देवी भाजपा
24. दिमनी-रविंद्र सिंह तोमर कांग्रेस-गिर्राज दंडोतिया भाजपा
25. करैरा-प्रागीलाल जाटव कांग्रेस-जसमंत जाटव भाजपा
26. ब्यावरा-रामचंद्र दांगी कांग्रेस-नारायण सिंह पंवार भाजपा
27. आगर- विपिन वानखेड़े कांग्रेस-मनोज ऊंटवाल भाजपा
28. गोहद-मेवाराम जाटव कांग्रेस-रणवीर जाटव भाजपा
पीएम मोदी ट्वीट कर जताया आभार
इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। पीएम ने कहा, 'मध्य प्रदेश की जनता ने आज राज्य में स्थिर और मजबूत सरकार सुनिश्चित कर दी है। बीजेपी पर पुन: विश्वास और आशीर्वाद के लिए मैं मध्य प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। इन परिणामों के बाद शिवराज जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की विकास यात्रा अब और तेज गति से आगे बढ़ेगी।'
Leave Comments