• Last Update 06:13 am

MP By-election: पूर्व सीएम कमलनाथ पर भड़के सिंधिया, बोले- हां मैं कुत्ता हूं क्योंकि मेरी मालिक जनता है
Politics

MP By-election: पूर्व सीएम कमलनाथ पर भड़के सिंधिया, बोले- हां मैं कुत्ता हूं क्योंकि मेरी मालिक जनता है

भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को वोटिंग होगी। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने इस चुनाव को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच शनिवार को एक चुनाव सभा में बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ पर कुत्ता कहने का आरोप लगाया और उन्हें इसका जवाब दिया। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हां, मैं कुत्ता हैं, जो हमेशा अपने मालिकों के लिए वफादार रहता है। सिंधिया ने कहा कि कमलनाथ जी यहां आते हैं.....अशोक नगर में आए हैं....इसपर जनता जवाब देती है नहीं आए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि और वो कहते हैं कि मैं कुत्ता हूं। कमलनाथ जी सुन लीजिए। मैं कुत्ता हूं, क्योंकि मेरी मालिक मेरी जनता है। मैं कुत्ता हूं, क्योंकि कुत्ता अपने मालिक की रक्षा करता है। सिंधिया ने कहा कि कमलनाथ जी मैं कुत्ता हूं, क्योंकि अगर कोई भी व्यक्ति मेरे मालिक को ऊंगली दिखाए और मालिक के साथ भ्रष्टाचार और विनाशकारी नीति दिखाए तो कुत्ता काटेगा उसे। मुझे गर्व है कि मैं अपनी जनता का कुत्ता हूं।

बता दें कि 28 सीटों पर होने जा रहें चुनाव में 22 सीटें उन पूर्व विधायकों की हैं जिन्होंने बीती दस मार्च को ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया था। वहीं, तीन अन्य सीटें है जौरा, आगर और ब्यावरा की जो यहां के विधायकों के निधन की वजह से खाली हैं। तीन विधायक बाद में कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे जिस वजह से इन सीटों पर भी उपचुनाव होना है। 

सियासी समीकरणों की बात करें तो विधानसभा में कांग्रेस के पास अभी 88 विधायक है। बहुमत के लिए उसे 116 विधायकों की जरुरत होगी। ऐसे में अगर कांग्रेस को सत्ता में लौटना है तो 28 में से 28 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी। जबकि बीजेपी के पास मौजूदा विधायक 107 है और सत्ता में बने रहने के लिए उसे केवल 9 सीटों पर जीत की आवश्यकता है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments