• Last Update 06:10 am

बीजेपी से महिला विधायक की शर्मनाक हरकत: जवान की शहादत पर दी बधाई
Politics

बीजेपी से महिला विधायक की शर्मनाक हरकत: जवान की शहादत पर दी बधाई

रायपुर, 1 नवम्बर, न्यूजमंच, डोंगरगढ़ विधायक सरोजनी बंजारे का इन दिनों जवानों की शहादत पर लोगों को बधाई देने का बेहद शर्मनाक वीडियो वायरल हो रहा है। डोंगरगढ़ सीट की वर्तमान बीजेपी प्रत्याशी ने शहीद जवान की शहादत पर न सिर्फ डोंगरगढ़वासियों बल्कि पूरे छत्तीसगढ़वासियों को बधाई दे डाली। वीडियो में वे कहती नजर आ रही है कि जवान नीरज सिंह राजपूत के शहीद होने के उपलक्ष्य में लोग बधाई के पात्र हैं...

हद तो तब हुई जब उन्होंने जवान नीरज सिंह राजपूत के शहीद होने पर डोंगरगढ़वासियों का धन्यवाद भी ज्ञापन कर दिया... नक्सल हिंसा पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने यह शर्मनाक बातें कही। वीडियो कब की है, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। चुनाव से ठीक पहले बस्तर के दंतेवाड़ा और बीजापुर में आधा दर्जन जवानों की शहादत के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है...

लोगों ने उठाया सवाल, क्या ऐसे होते हैं जनप्रतिनिधि 
सोशल मीडिया में शहीद जवानों के बारे में विधायक के शर्मनाक बयान के वीडियो को देखकर लोगों ने उनके ज्ञान और जनप्रतिनिधि होने पर ही सवाल उठा दिया है...
ऐसे में देखना ये है कि क्या भाजपा इस चेहरे से जीत हासिल करना चाह रही है जिन्हें जवानों के शाहदत पर इल्म तक नहीं है...

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments