• Last Update 06:13 am

भाजपा सांसद ने झारखंड में बलात्कार और साइबर अपराध का मुद्दा लोकसभा में उठाया
National

भाजपा सांसद ने झारखंड में बलात्कार और साइबर अपराध का मुद्दा लोकसभा में उठाया

नयी दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड में बलात्कार, साइबर अपराध और धर्मांतरण का मुद्दा बृहस्पतिवार को लोकसभा में उठाया और इस पर ध्यान देने की मांग की । उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि झारखंड में पिछले एक साल में चार हजार बलात्कार की घटनाएं हुई हैं। इसके साथ ही राज्य के कई इलाकों में धर्मांतरण चल रहा है। 

साइबर अपराध की घटनाएं हो रही हैं। स्थिति बहुत चिंताजनक है। भाजपा के सत्यदेव पचौरी ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र कानपुर में बंद पड़ी एक कपड़ा मिल का मुद्दा उठाया और कहा कि मजदूरों के बकाये का जल्द भुगतान किया जाए। शून्यकाल में भाजपा के कपिल पाटिल, सुमेधानंद सरस्वती और कुछ अन्य सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों और जनहित के मुद्दे उठाए।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments